आश्रम की विशिष्ट जानकारी

सिद्धपीठ भूमा निकेतन आश्रम की स्थापना अनन्तश्री विभूषित दण्डी स्वामी भूमानन्द तीर्थ जी द्वारा माता चम्पा देवी द्वारा दिये गये भूखण्ड पर सप्त सरोवर मार्ग, भूपतवाला, हरिद्वार में की गई थी।

भूमा निकेतन आश्रम एवं इसकी शाखाओं की गतिविधियाँ:-

  1. यात्री व्यवस्था-इसमें यात्रियों के भोजन एवं ठहरने हेतु लगभग 100 साधारण एवं वातानुकूलित कमरे है तथा जो यात्री अपने वाहनों से आश्रम में आते है उनकी पार्किंग की उचित व्यवस्था है।
  2. आश्रम में लगभग 400 व्यक्तियों की बैठने की क्षमता वाला एक हाॅल है, जिसमें एक मंच, लाईट, सांउड, सजावट इत्यादि की पूर्ण रूप से व्यवस्था है। यहाँ पर धार्मिक आयोजन जैसे – श्रीमद् भागवत कथा, प्रवचन, सत्संग, कीर्तन इत्यादि होते रहते है और जो भी सज्जन/संस्थायें इस सुविधा लाभ उठाना चाहते है वें संस्था के प्रबन्धक से निम्न पते पर सम्पर्क कर सकते है (मो. 91-9837094933)। हाॅल खाली होने पर आपको सूचना दे दी जायेगी।
  3. कार्यक्रमों के दौरान प्रसाद, भण्डारे आदि की पूर्ण व्यवस्था है। भण्डारे में विद्यार्थी, ब्राह्मण, सन्यासी एवं दण्डी स्वामी को निमन्त्रण की सुविधा है।
  4. संस्था में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जैसे-गुरु पूर्णिमा, प्रकाश उत्सव (ब्रह्मलीन स्वामी भूमानन्द तीर्थ जी महाराज का प्रकट उत्सव), निर्वाण दिवस उत्सव इत्यादि।
  5. धार्मिक अनुष्ठान (जनेऊ संस्कार, जन्मोत्सव) कराने की सम्पूर्ण व्यवस्था है। पुजारी, वेदपाठी ब्राह्मण इत्यादि एवं पूजा सम्बन्धित समस्त सामग्री सुलभ है।
  6. आश्रम की अधिष्ठात्री देवी माँ भगवती पराम्बा त्रिपुरसुन्दरी राजराजेश्वरी है जिसकी स्थापना ब्रह्मलीन स्वामी भूमानन्द तीर्थ जी महाराज की प्रेरणा से श्रीसुभाषचन्द्र गोयनका जी ने सभी शंकराचार्यों की उपस्थिति में सन्-1986 में कराई थी, उस समय श्री सुभाषचन्द जी गोयनका जी0टी0वी0 के मालिक नही थे, परन्तु देवी माँ भगवती पराम्बा त्रिपुरसुन्दरी राजराजेश्वरी की कृपा से उनका व्यापार बहुत बढ़ गया और जी0टी0वी0 के मालिक बन गये। ऐसे ही बहुत से भक्तों ने पूजा कर इसका लाभ उठाया है। यह सिद्धपीठ है, आप भी पूजा कर इसका लाभ उठा सकते है।
  7. संस्था में पारद शिवलिंग का मन्दिर है। इस शिवलिंग पर श्रावण के महीने में पूजा व रुद्राभिषेक सम्पन्न कराने से मानोवांछित फल मिलता है। आश्रम के भक्त हर वर्ष यहाँ अभिषेक कराते रहते है।

और अधिक  के लिए यहाँ क्लिक करें

यह संस्था अध्यात्मिक, सामाजिक, शिक्षा एवं जन साधारण के स्वास्थ्य के कार्यक्रम भी चलाती है जो सज्जन इसमें भागीदार बनना चाहते है वो संस्था से सम्पर्क कर भागीदार बने तथा तन-मन-धन से सहयोग कर पुण्य के भागी बने।

 

यह संस्था Income Tax Act-80G में रजिस्टर्ड है, आप इसका भी लाभ उठा सकते है।

अदभुत मन्दिर का भव्य उदघाटन अदभुत मन्दिर का भव्य उदघाटन अदभुत मन्दिर का भव्य उदघाटन गुरुपूर्णिमा व्यास पूजा महोत्सव गुरुपूर्णिमा व्यास पूजा महोत्सव गुरुपूर्णिमा व्यास पूजा महोत्सव श्री गंगा दशहरा श्री गंगा दशहरा श्री गंगा दशहरा